डीएम ने चौसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत, अमनी टोला, करौलिया मुसहरी और फुलौत पश्चिम पंचायत के सपनी मुसहरी सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे आलमनगर प्रखंड के खरौवा वासा, अटगामा मुसहरी, मुरैत और सोनामुखी क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री, राशन, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाएं बिना किसी देरी के प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जाएं। जलप्रभावित गांवों में मोबाइल मेडिकल टीम और पशु चिकित्सा दल को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए।
उदाकिशुनगंज में राहत सामग्री और सूखे खाद्य पैकेट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति में लोगों की सुरक्षा और समय पर सहायता पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


0 टिप्पणियाँ